लाइव न्यूज़ :

फेम-दो प्रमाणन वैधता को आगे बढ़ाने से उद्योग के विश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी: सिआम

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल ऑटो उद्योग के संगठन सिआम ने बुधवार को कहा कि सरकार द्वारा फेम-दो प्रमाणन वैधता को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला सही दिशा में उठाया गया एक कदम है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) ने एक बयान में कहा कि यह उपाय फेम-दो पात्रता प्रमाण पत्र को वित्त वर्ष की जगह प्रमाणन की अंतिम तिथि से एक वर्ष के लिए वैध बनाएगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘हम उद्योग की इस सिफारिश को स्वीकार करने के लिए भारी उद्योग विभाग (डीएचआई) को धन्यवाद देते हैं। इस तरह के प्रगतिशील उपाय उद्योग के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने में मदद करेंगे।’’

सिआम ने कहा कि यह योजना काफी हद तक सही रास्ते पर है और इसके अच्छे परिणाम आने वाले कुछ वर्षों दिखाई देंगे।

डीएचआई ने सोमवार को परीक्षण एजेंसियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय मोटर वाहन बोर्ड (एनएबी) तथा डीएचआई द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को दी गई मंजूरियों को 31 मार्च, 2021 से एक साल आगे बढ़ा दिया था।

फेम-दो (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और तेजी से अपनाने की योजना) के तहत मांग प्रोत्साहन के लिए मूल रूप से विनिर्माताओं को पुन: अनुमोदित प्रमाणपत्र जमा कराने की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें