लाइव न्यूज़ :

आदित्य पुरी ने एचडीएफसी बैंक के 842 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हिस्सेदारी घटकर 0.01 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: July 26, 2020 22:05 IST

एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बैंक के 842.87 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए हैं और अब उनके पास बैंक में हिस्सेदारी 0.14 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.01 प्रतिशत रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य पुरी ने एचडीएफसी बैंक के 74 लाख से अधिक शेयर गत सप्ताह 842.87 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं।आदित्य पुरी की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी 0.14 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.01 प्रतिशत रह गई है।

मुंबई। निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख से अधिक शेयर गत सप्ताह 842.87 करोड़ रुपये में बेच दिये हैं। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक शेयरों की बिक्री 21-23 जुलाई के बीच की गई और इसके बाद पुरी की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी 0.14 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.01 प्रतिशत रह गई है। यह बिक्री पुरी के बैंक से सेवानिवृत्त होने के कुछ महीनों पहले की गई। पुरी का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने वाला है।

उनके कार्यकाल में एचडीएफसी बैंक संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और सभी बैंकों में दूसरा बड़ा बैंक बन गया। उन्होंने बैंक के 77.96 लाख शेयरों में से 74.20 लाख शेयर बेच दिये और अब पुरी के पास बैंक के 3.76 लाख शेयर बचे हैं। शेयर बाजार के सप्ताहांत कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुताबिक बचे हुए शेयरों की कीमत 42 करोड़ रुपये है। बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुरी को ये शेयर अलग-अलग समय पर दिए गए थे और ये शेयरों के अंकित मूल्य पर उन्हें जारी नहीं किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जितना बताया जा रहा है, पुरी द्वारा अर्जित किया गया शुद्ध मूल्य उतना नहीं है। इसमें शेयरों के अधिग्रहण की लागत और लेनदेन पर दिए गए कर को भी समायोजित करना होगा।’’ पुरी वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बैंकर के रूप में उभरे थे और उनका कुल वेतन 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 18.92 करोड़ रुपये था।

उन्होंने वर्ष के दौरान 161.56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई भी की। वहीं 2018- 19 में उनहोंने शेयर विकल्प का लाभ उठाते हुये 42.20 करोड़ रुपये हासिल किये। एचडीएफसी बैंक का शेयर मूल्य कोविड-19 के दौरान 24 मार्च को 765 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद से 46 प्रतिशत चढ़ चुका है। गत शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर मूल्य 1,118.80 रुपये प्रति शेयर रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के तहत 2019- 20 में पुरी को बैंक के 6.82 लाख शेयर दिये गये थे। उन्होंने बैंक की अनुषंगी एचडीबी फाइनेंसियल सविर्सिज में 2019- 20 के दौरान 200 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये थे। पुरी अक्टूबर में 70 साल की आयु होने पर बैंक से सेवानिवृत हो जायेंगे। इंडसइंड बैंक के रोमेश सोब्ती के बाद वह दूसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे जो इस साल सेवानिवृत होंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित