लाइव न्यूज़ :

आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के ओटीटी उद्यम के लिए 500 करोड़ के निवेश की योजना बनाई: सूत्र

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:01 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर यश राज फिल्म्स के ओटीटी उद्यम के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है और अब उनकी निगाहें कथित तौर पर डिजिटल दुनिया पर टिकी हैं।

''दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'' और ''रब ने बना दी जोड़ी'' जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक चोपड़ा का लक्ष्य वाईआरएफ के ओटीटी उद्यम के साथ डिजिटल कंटेंट बाजार को नया रूप देना है, जिसे वाईआरएफ एंटरटेनमेंट कहा जाएगा।

फिल्मोद्योग के सूत्रों के अनुसार, ''आदित्य चोपड़ा भारत में डिजिटल कंटेंट के उत्पादन के स्तर को ऊपर उठाने में योगदान देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि भारतीय कहानियों पर आधारित फिल्में वैश्विक मानकों से मेल खाएं। यह वह क्षण हो सकता है जो ओटीटी स्पेस को हमेशा के लिए बदल देगा। वाईआरएफ की बड़ी योजनाएं हैं और वे जल्द ही अपनी रणनीति तैयार करेंगे।''

सूत्र ने कहा कि 50 वर्षीय फिल्म निर्माता और उनका स्टूडियो पिछले दो वर्षों से ओटीटी उद्यम शुरू करने पर काम कर रहे हैं और उन्होंने पहले ही कई नयी परियोजनाएं शुरू कर दी हैं।

उन्होंने कहा, "जब वाईआरएफ कुछ नया शुरू करने का फैसला करता है, तो वह ऐसा बड़े पैमाने पर करता है, जो बेजोड़ होता है। उसने अपना नया उद्यम शुरू करने के लिए 500 करोड़ निर्धारित किए हैं। आदित्य चोपड़ा की योजनाएं अब फलीभूत हो रही हैं और यह शायद सबसे रोमांचक चीज है जो भारतीय ओटीटी क्षेत्र में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस