लाइव न्यूज़ :

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

कंपनी द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। कंपनी के दो प्रवर्तक आदित्य बिड़ला कैपिटल तथा सन लाइफ (इंडिया) एएमसी इन्वेस्टमेंट्स, संपत्ति प्रबंधन फर्म (एएमसी) में अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगे।

इस 3.88 करोड़ शेयरों के आईपीओ के तहत आदित्य बिड़ला कैपिटल 28.51 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी। वहीं सन लाइफ एएमसी 3.6 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी।

संपत्ति प्रबंधन कंपनी ने सेबी के पास अप्रैल में आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए थे। इस पर सेबी की टिप्पणी पांच अगस्त को मिली है।

किसी सार्वजनिक निर्गम के लिए सेबी की टिप्पणी एक प्रकार से सार्वजनिक निर्गम के मामले में हरी झंडी देना होता है।

मर्चेंट बैकिंग सूत्रों ने कहा कि उद्योग की औसत मूल्य प्राप्ति अनुपात के आधार पर आईपीओ से 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा