लाइव न्यूज़ :

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल सब्यसाची ब्रांड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लि. (एबीएफआरएल) ने डिजाइनर ब्रांड सब्यसाची में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।

इस कदम से तेजी से बढ़ते परिधान बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी और वह लक्जरी खंड का भी लाभ उठा सकेगी।

एबीएफआरएल ने सब्यसाची ब्रांड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इसमें 398 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो समायोजन पूरा होने पर निर्भर करेगा।

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी को यह अधिग्रहण 30 से 45 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

एबीएफआरएल के प्रबंध निदेशक आशीष दीक्षित ने कहा, ‘‘सब्यसाची ब्रांड ने डिजाइन में अपनी विशिष्टता के जरिये नए मानक स्थापित किए हैं। वैश्विक भारतीय ग्राहकों के मन में यह ब्रांड अपनी पहचान बना चुका है।’’

सब्यसाची ब्रांड परिधान, एक्सेसरीज और आभूषण जैसे क्षेत्रों के अलावा घरेलू बाजार में परिचालन करता है। अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिम एशिया के बाजारों में इस ब्रांड का फ्रेंचाइज आधार है।

वित्त वर्ष 2019-20 में इस ब्रांड का कारोबार 274 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?