लाइव न्यूज़ :

फॉरेंसकि ऑडिट मानकों में विशिष्ट स्थिति से निपटने को पर्याप्त लचीलापन : आईसीएआई

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने कहा है कि फॉरेंसिक ऑडिट और जांच मानकों में किसी विशिष्ट स्थिति से निपटने के लिए ‘पर्याप्त लचीलापन’ है। इससे वित्तीय संस्थानों द्वारा किए जाने वाले फॉरेंसिक ऑडिट में एकरूपता सुनिश्चित होगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के शीर्ष निकाय आईसीएआई ने 13 फॉरेंसिक लेखा एवं जांच मानक (एफएआईएस) जारी किए हैं। इसके अलावा तीन अतिरिक्त अति महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन्हें संस्थान के डिटिजल अकाउंटिंग एंड एश्योरेंस बोर्ड ने जारी किया है।

आईसीएआई के अध्यक्ष निहार एन जम्बूसरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आठ और मानदंड अभी पाइपलाइन में हैं।

फॉरेंसिक ऑडिट संस्थानों विशेषरूप से बैंकों की वित्तीय सेहत और ऋण पोर्टफोलियो के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या इन मानकों से बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के फॉरेंसिक ऑडिट में एकरूपता सुनिश्चित होगी, जम्बूसरिया ने हां में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इससे बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के फॉरेंसिक ऑडिट में एकरूपता सुनिश्चित होगी। इससे कुल मिलाकर इस व्यवस्था की गुणवत्ता सुधरेगी।’’

उन्होंने कहा कि एफएआईएस एक प्रकार की न्यूनतम आवश्यकता है जो कि आईसीएआई के सभी सदस्यों पर लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस