लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में गेहूं खरीद कार्यक्रम के लिए पर्याप्त प्रबंध

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:37 IST

Open in App

करनाल (हरियाणा), चार अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं।

कोविड-19 महामारी के संक्रमण के खतरों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंडियों में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम आर्द्र होने के कारण इस बार गेहूं की मंडियों में आवक शुरू होने में दस दिन की देरी हुई है। खट्टर ने कहा कि खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं लाने के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया गया है, लेकिन जो गेहूं पहले काटा जा चुका है, उसे बिना तरीख तय किए खरीदा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी सुविधा के हिसाब से खरीद केंद्र पर फसल लाने की तारीखें दी जाएंगी।

राज्य सरकार ने प्रदेश में गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से शुरू कर दी थी पर फसल सूखी न होने के कारण केंद्रों पर आवक देर से शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि किसान जो माल लाएंगे, उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?