लाइव न्यूज़ :

एडीबी कोविड-19 के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने को मेदांता को देगा 100 करोड़ रुपये का कर्ज

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि वह अस्पताल चलाने वाली मेदांता को कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान से निपटने में मदद के लिये स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा उपकरण के लिये 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा।

परियोजना के तहत व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े उपकरण, साफ-सफाई व स्वच्छता से जुड़े उत्पाद और वेंटिलेटर और बेड समेत मरीजों की सुरक्षा से जुड़े उत्पादों की खरीद को मदद मिलेगी। इससे संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी समर्थन मिलेगा।

एडीबी के निजी क्षेत्र परिचालन विभाग में स्वास्थ्य और शिक्षा निवेश मामलों के प्रमुख अनिरूद्ध पाटिल ने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की कोविड-19 महामारी जैसे स्वास्थ्य संकट के दौरान जीवन को बचाने वाली भूमिका में है।’’

पाटिल ने कहा कि मेदान्ता की क्षेत्र में जो विशेषज्ञता है, उसमें और सुधार होगा तथा इससे भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की मजबूती बढ़ेगी। इससे वह मौजूदा संकट और भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?