लाइव न्यूज़ :

एडीबी आइजोल में शहरी परिवहन के लिए 45 लाख डॉलर का परियोजना वित्त पोषण ऋण प्रदान करेगा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने मंगलवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल में शहरी परिवहन का समर्थन करने के लिए परियोजनाओं की तैयारी से लेकर सुचारू क्रियान्वयन को लेकर 45 लाख डॉलर की परियोजना वित्तपोषण (प्रोजेक्ट रेडिनेस फाइनेंसिंग-पीआरएफ) ऋण समझौता किया।

आगामी परियोजना, जिसे पीआरएफ के माध्यम से विकसित किया जा रहा है, के तहत स्थायी शहरी परिवहन समाधानों को अपनाकर शहर की परिवहन समस्याओं को हल करना है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तेजी से और अनियोजित शहरीकरण के कारण आइजोल में शहरी परिवहन व्यवस्था गंभीर रूप से बाधित है। इसके परिणामस्वरूप यातायात में भीड़भाड़ होती है, और सड़क सुरक्षा, लोगों और सामानों की आवाजाही में सुगमता और पर्यावरणीय स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा ने प्रस्तावित आइजोल टिकाऊ शहरी परिवहन परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से पीआरएफ पर हस्ताक्षर किए, जबकि एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के क्षेत्रीय निदेशक ताकेओ कोनिशी ने एडीबी के लिए हस्ताक्षर किए।

मिश्रा ने कहा कि पीआरएफ आगामी परियोजना के लिए उच्च प्राथमिकता वाले शहरी परिवहन निवेश की पहचान करके आइजोल में शहरी परिवहन में सुधार के दीर्घकालिक समाधानों का समर्थन करता है।

कोनिशी ने कहा, ‘‘पीआरएफ आइजोल के लिए एक व्यापक परिवहन योजना (सीएमपी) विकसित करेगा जो शहरी परिवहन विकास रणनीति की रूपरेखा तैयार करेगी और राज्य में शहरी विकास योजना पहल के साथ तालमेल बनाएगी।’’

पीआरएफ, सीएमपी में पहचानी गई प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करेगा और आगामी परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और विस्तृत डिजाइन तैयार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?