भारत में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए एडीबी 35 करोड़ डॉलर का ऋण देगा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:31 IST2021-12-20T21:31:13+5:302021-12-20T21:31:13+5:30

ADB to provide $350 million loan to improve urban services in India | भारत में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए एडीबी 35 करोड़ डॉलर का ऋण देगा

भारत में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए एडीबी 35 करोड़ डॉलर का ऋण देगा

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) भारत में शहरी सेवाओं में सुधार को लेकर 35 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान करेगा।

बहुपक्षीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एडीबी निगरानी और मूल्यांकन समेत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को जानकारी और सलाहकार संबंधी सहायता प्रदान करेगा।

इसके अलावा एशियाई विकास बैंक नीतिगत सुधारों को लागू करने, निवेश योजनाएं तैयार करने के लिए विशेष रूप से चुनिंदा निम्न आय वाले राज्यों में शहरी स्थानीय निकायों का समर्थन करेगा।

वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा ने सतत शहरी विकास और सेवा वितरण कार्यक्रम के तहत 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ADB to provide $350 million loan to improve urban services in India

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे