लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत में महामारी की दूसरी लहर से हुए नुकसान के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए देश के आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया, जिसके पहले 11 प्रतिशत रहने का अनुमान था।

एडीबी ने बुधवार को अपने ताजा आर्थिक परिदृश्य में कहा कि वित्त वर्ष 2021 (मार्च 2022 में समाप्त) के लिए भारत के वृद्धि पूर्वानुमान को संशोधित किया गया है। इस साल मई में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण ऐसा किया गया।

एडीबी ने कहा कि हालांकि संक्रमण अनुमान के मुकाबले अधिक तेजी से काबू में आ गया, जिसके चलते कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील दी और हालात तेजी से सामान्य हुए।

एशियाई विकास परिदृश्य अपडेट (एडीओयू) 2021 में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 2021 की शेष तीन तिमाहियों में अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद है और इसके पूरे वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है।’’

इससे पहले अप्रैल में एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 11 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान जताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या