लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने भारत को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये 1.5 अरब डॉलर उपलब्ध कराये

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत को कोविड-महामारी से निपटने के लिये किये जा रहे प्रयासों में मदद के लिये 1.5 अरब डॉलर उपलब्ध कराये हैं।

एडीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संस्थान ने महामारी से निपटने के लिये अप्रैल 2020 में 26 देशों को 20 अरब डॉलर के पैकेज देने की घोषणा की थी।

विज्ञप्ति के अनुसार एडीबी के अप्रैल 2020 में घोषित 20 अरब डॉलर के पैकेज के तहत 16.1 अरब डॉलर महामारी से निपटने के उपायो के लिये 26 देशों को राजकोषीय समर्थन को लेकर विभिन्न जरियों से उपलब्ध कराये गये। इसमें भारत को साल के अंत में दिये गये 1.5 अरब डॉलर की सहायता शामिल है।

कुल 16.1 अरब डॉलर में से 2.9 अरब डॉलर निजी क्षेत्र के लिये थे। इसके तहत कंपनियों को प्रत्यक्ष मदद के साथ व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला के जरिये सहायता दी गयी ताकि उनका कामकाज सुचारू से चलता रहे।

एडीबी ने कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिये वर्ष 2020 में एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिये रिकार्ड 31.6 अरब डालर की प्रतिबद्धता जताई है। यह राशि 2019 के 24 अरब डालर से 32 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?