लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया।

एडीपी ने इससे पहले अप्रैल में वृद्धि दर के 11 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एशियाई वृद्धि परिदृश्य (एडीओ) में कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत थी, जिसके चलते पूरे वित्त वर्ष के दौरान संकुचन आठ प्रतिशत के पूर्वानुमान के मुकाबले 7.3 प्रतिशत रहा।

एडीपी ने कहा कि शुरुआती संकेतकों से पता चलता है कि लॉकडाउन के उपायों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। एडीओ 2021 में वित्त वर्ष 2021 (मार्च 2022 को समाप्त) के लिए वृद्धि अनुमान 11 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है, जो बड़े आधार प्रभाव को दर्शाता है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वृद्धि के पूर्वानुमान को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

एडीबी ने कहा कि चीन की वृद्धि दर 2021 में 8.1 प्रतिशत और 2022 में 5.5 प्रतिशत रह सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?