लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने तमिलनाडु में शहरी गरीब आवासीय परियोजना के लिये 15 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों के लिए एक वहनीय आवासीय परियोजना के लिये 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,095 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है।

एडीबी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि तमिलनाडु में शहरी गरीबों के लिए समावेशी, मजबूत और सतत आवास की उपलब्धता की खातिर तीन सितंबर, 2021 को ऋण से जुड़ी मंजूरी दे दी गयी।

मनीला स्थित एजेंसी ने कहा कि तमिलनाडु भारत के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.54 प्रतिशत का योगदान देता है।

आर्थिक अवसरों की वजह से राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर विस्थापन बढ़ गया है। तमिलनाडु पहले से ही भारत में सबसे अधिक शहरीकरण दर वाले राज्यों में से एक है।

दक्षिण एशिया के लिए एडीबी के प्रधान बचाव विशेषज्ञ रिकार्डो कार्लोस बार्बा ने कहा कि ऋण का उद्देश्य कमजोर और वंचित परिवारों के लिए समावेशी, सुरक्षित और किफायती आवास ढांचा और सेवाएं उपलब्ध कराना है।

तमिलनाडु की आबादी 7.20 करोड़ से अधिक है जिसमें से करीब आधे लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। एडीबी का कहना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और शहरी आबादी बढ़ने से शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त ढांचागत सुविधाओं और सेवाओं की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?