लाइव न्यूज़ :

अदाणी वेलस्पन को मुंबई तटीय क्षेत्र में गैस मिली

By भाषा | Updated: March 15, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च अदाणी समूह और वेलस्पन एंटरप्राइजिज लिमिटेड के संयुक्त उद्यम को मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में आवंटित ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। दोनों कंपनियों ने सोमवार को जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी है।

अदाणी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड (एडब्ल्यूईएल) ने कहा कि यह खोज नेल्प-सात में आवंटित ब्लाक एमबी-ओएसएन- 2005..2 में हुई है। यह क्षेत्र 714.6 वर्ग किलोमीटर में फैला है और मुंबई अपतटीय इलाके के ताप्ती- दमण क्षेत्र में स्थित है।

इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों द्वारा पहले ही उत्पादन कार्य किया जा रहा है।

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने कहा कि यह गैस खोज भारत को गैस- आधारित अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के और करीब ले जायेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत दुनिया का तीसरी बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। भारत के मौजूदा ऊर्जा उपयोग में प्राकृतिक गैस का हिस्सा छह प्रतिशत है। यह दुनिया में सबसे कम है। हम 2030 तक इसे तीन गुणा कर सकते हैं। हमारी मुंबई अपतटीय क्षेत्र में ताप्ती- दमण की खोज हमें इस लक्ष्य के और करीब ले जायेगी।’’

एडब्ल्यूईएल को यह ब्लॉक नेल्प के सातवें दौर में मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?