लाइव न्यूज़ :

अडाणी टोटल गैस ने पेश किया वनीकरण को बढ़ावा देने का कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर अडाणी समूह और फ्रांस के टोटल एनर्जी की संयुक्त उद्यम कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक नई हरित पहल शुरू की है जिसका लक्ष्य वनीकरण और ऊर्जा ऑडिट है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्रीनमॉस्फियर नामक पहल बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएगी, युवाओं में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाएगी और ऊर्जा ऑडिट के माध्यम से सतत ऊर्जा पहलों को प्रोत्साहित करेगी।’’

एजीईएल भारत की सबसे बड़ी निजी शहरी गैस कंपनी है जो 19 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में मोटर वाहन को सीएनजी और पाइप से रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है।

ग्रीनमॉस्फियर पेश करने के मौके पर अडाणी ग्रुप के एग्रो एंड ऑयल एंड गैस, प्रबंध निदेशक प्रणव अडाणी ने कहा, ‘‘अगर हमें जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को हासिल करना है, तो हमें सरकारों, निगमों और समाज सहित सभी हितधारकों के साथ मजबूत साझेदारी बनाने की जरूरत है। एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक के रूप में, अडाणी समूह हर जगह समुदाय के कल्याण की परवाह करता है। यही कारण है कि हम अभिनव, टिकाऊ, दीर्घकालिक समाधानों के माध्यम से समाज को कुछ देने के लिए दृढ़ हैं।’’

वनीकरण कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी की परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य ऑक्सीजन के ताजा स्रोतों को बढ़ाना है। यह ग्रीनहाउस गैसों की अधिक मात्रा को कम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस