लाइव न्यूज़ :

अडाणी ग्रीन एनर्जी स्टलिंग एंड विलसन की 75 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च अडाणी ग्रीन एनर्जी ने दो विशेष उद्देश्यीय इकाइयों (एसपीवी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर स्टर्लिंग एंड विलसन के साथ समझौता किया है। ये दोनों एसपीवी तेलंगाना में 75 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं का संचालन करती हैं। यह सौदा 446 करोड़ रुपये का है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने एक बयान में कहा कि एजीईएल ने दो एसपीवी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर समझौता किया है। ये दोनों एसपीवी स्टर्लिंग एंड विलसन प्राइवेट लि. की 75 मेगावाट क्षमता के सौर परियोजनाओं का परिचालन करती हैं।

परियोजनाओं को 2017 में चालू किया गया और यह तेलंगाना में स्थित है। इन परियोजनाओं से उत्पादन बिजली को लेकर ‘सदर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना के साथ दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौता है।

बयान के अनुसार दोनों एसपीवी का उपक्रम मूल्यांकन 446 करोड़ रुपये है।

इस अधिग्रहण के साथ एजीईएल की परिचालन वाली नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,470 मेगावाट हो गयी है। कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की क्षमता 15,240 मेगावाट है जो विकास के विभिन्न चरणों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?