लाइव न्यूज़ :

अडाणी पावर का तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 289 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी अडाणी पावर को चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में 289 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। यह घाटा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कम है। इसका कारण आय में वृद्धि है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही में उसे 703 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,099.20 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,684.52 करोड़ रुपये थी।

अडाणी पावर का आलोच्य तिमाही में पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) यानी क्षमता का उपयोग 75 प्रतिशत रहा जबकि बिक्री 19.1 अरब यूनिट रही।

एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में अडाणी पावर और उसकी अनुषंगी इकाइयों का पीएलएफ 65 प्रतिशत रहा जबकि बिक्री 16.4 अरब यूनिट रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम