लाइव न्यूज़ :

अडाणी पावर ने ओड़िशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता समाप्त किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर अडाणी पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि एईएस कॉरपोरेशन से ओड़िशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता रद्द हो गया है।

ओड़िशा सरकार की ओपीजीसी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसने एईएस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए पहले इनकार के अधिकार (आरओएफआर) का उपयोग किया है।

अडाणी पावर ने इस साल जून में एईएस ओपीजीसी होल्डिंग और एईएस इंडिया प्राइवेट लि. (दोनों विक्रेता) से ओपीजीसी में 89,30,237 इक्विटी शेयर खरीदने को लेकर शेयर बिक्री और खरीद समझौता किये जाने की घोषणा की थी। यह कुल जारी, चुकता और अधिकृत शेयर पूंजी का 49 प्रतिशत है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘विक्रेताओं ने 24 दिसंबर, 2020 को सूचित किया कि ओड़िशा सरकार ने ओपीजीसी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये पहले इनकार का अधिकार का उपयोग किया है। इसके अनुसार, विक्रेताओं ने ओपीजीसी में एईएस की हिस्सेदारी ओड़िशा सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी को हस्तांतरित कर दी है। इसके बाद शेयर खरीद समझौता प्रभाव में नहीं रह गया है।’’

ओपीजीसी ओड़िशा के झारसुगुडा जिले में बनहारपल्ली में 1,740 मेगावाट तापीय बिजली संयंत्र का परिचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित