लाइव न्यूज़ :

म्यामां में अपने निवेश से बाहर निकलेगी अडाणी पोर्ट्स

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने अगले साल जून तक म्यामां में अपने निवेश से बाहर निकलने की घोषणा की है।

एपीएसईजेड देश की सबसे बड़ी बंदरगाह विकास कंपनी है। यह विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अडाणी समूह की इकाई है।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने म्यामां में निवेश से बाहर निकलने की योजना पर सक्रियता से काम करने का फैसला किया है। यह कार्य मार्च-जून, 2022 तक पूरा हो सकता है।’’

एपीएसईजेड ने इस साल अगस्त में कहा था कि म्यामां बंदरगाह में उसका निवेश अमेरिका के वित्त विभाग के विदेशी संपत्तियों के नियंत्रण कार्यालय (ओएफएएसी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं है।

एपीएसईजेड के मुख्य कार्यकारी करण अडाणी के जुलाई, 2019 में वरिष्ठ जनरल मिन आंग हाइंग से मिलने की खबरें आई थीं। उसके बाद ही यह परियोजना विवादों में आ गई थी। सेना प्रमुख मिन ने म्यामां की चुनी सरकार के खिलाफ तख्तापलट की अगुवाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस