लाइव न्यूज़ :

अडाणी पोर्ट्स 75 करोड़ डॉलर जुटाकर चुकाएगी कर्ज

By भाषा | Updated: June 27, 2019 15:00 IST

कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल अपनी अनुषंगी कंपनियों को उधार देने के साथ मुख्य रूप से अपने पूंजीगत व्यय की पूर्ति एवं मौजूदा कर्जों को चुकाने के लिए करेंगी।

Open in App

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि उसकी 75 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है। इस राशि का इस्तेमाल वह अपने पूंजीगत व्यय से जुड़ी जरूरतों की पूर्ति एवं कुछ कर्ज के निपटान पर करेगी।एपीएसईजी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है, ''अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की वित्त समिति ने 75 करोड़ डॉलर की निश्चित दर पर सीनियर अनसिक्योर्ड नोट जारी करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा समिति ने मूल्य, अवधि एवं नोट से जुड़ी अन्य शर्तों को भी अपनी स्वीकृति दे दी है।''कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल अपनी अनुषंगी कंपनियों को उधार देने के साथ मुख्य रूप से अपने पूंजीगत व्यय की पूर्ति एवं मौजूदा कर्जों को चुकाने के लिए करेंगी। एपीएसईजी ने कहा कि इन नोट को सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग लिमिटेड में सूचीबद्ध किये जाने की संभावना है।

टॅग्स :गौतम अदाणीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित