लाइव न्यूज़ :

अडाणी पोर्टस का चौथी तिमाही मुनाफा 288 प्रतिशत बढ़कर 1,321 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई अडाणी पोर्टस एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 288 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,321 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया।

कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में बताया कि उसे पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 340.21 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय पिछले वित्तीय वर्ष के 3,360.17 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,072.42 करोड़ रुपए हो गयी।

वहीं मार्च 2021 की तिमाही में कंपनी का कुल व्यय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,099.18 करोड़ रुपए से घटकर 2,526.91 करोड़ रुपए रह गया।

कंपनी के सीईओ करण अडाणी ने कहा कि बीता वित्तीय वर्ष एपीएसईजेड के लिए परिवर्तनकारी वर्ष रहा और कंपनी ने इस साल कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जिनसे आने वाले दशक की बुनियाद तैयार हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल