लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह अक्षय ऊर्जा, सस्ते हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए 70 अरब डॉलर का निवेश करेगा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका समूह दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने और विश्व में सबसे सस्ता हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए अगले दशक के दौरान 70 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 2030 तक 45 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। कंपनी 2022-23 तक प्रति वर्ष दो हजार मेगावाट सौर निर्माण क्षमता विकसित करने के लिए 20 अरब डॉलर का निवेश भी करेगी।

ब्लूमबर्ग इंडिया इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए अडाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडाणी ने कहा कि समूह अक्षय ऊर्जा को जीवाश्म ईंधन के बदले एक उपयोगी और किफायती विकल्प बनाने पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "वर्ष 2030 तक हम दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने की उम्मीद कर रहे है। इसे पूरा करने के लिए हम अगले एक दशक के दौरान 70 अरब डॉलर खर्च करेंगे। ऐसी कोई दूसरी कंपनी नहीं है, जिसने अभी तक संवहनीय बुनियादी ढांचे के विकास पर इतना बड़ा दांव लगाया हो।"

अडाणी ने कहा, "हम दुनिया में सबसे कम लागत वाले हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए बेहद मजबूत स्थिति में हैं, जो एक ऊर्जा स्रोत हो सकता है और कई उद्योगों के लिए कच्चा माल बन सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें