लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन संभाला

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर अडाणी समूह ने तिरुवनंतपुरम में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी संभाल ली है।

हवाई अड्डे के औपचारिक अधिग्रहण की घोषणा करते हुए समूह ने एक ट्वीट में कहा कि ‘भगवान के अपने देश में’ यात्रियों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है।

अडाणी समूह ने कहा, ‘‘जीवन को यात्रा के बेहतरीन अनुभवों से जोड़ते हुए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा अब अच्छाई का प्रवेश द्वार है। हमें हरे-भरे, सुंदर समुद्र तटों और उत्तम व्यंजनों से युक्त भगवान के अपने देश में यात्रियों की सेवा करने और उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है।’’

समूह ने यह ट्वीट अंग्रेजी और मलयालम भाषाओं में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद किया।

अडाणी समूह ने केरल में सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ दोनों के विरोध के बावजूद हवाई अड्डे का संचालन अपने हाथ में ले लिया। पिछले साल, केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से हवाई अड्डे के निजीकरण के विरोध में एक प्रस्ताव पास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित