लाइव न्यूज़ :

Adani Group shares 2023: अडाणी एंटरप्राइजेज शेयर से बाजार बेहाल, 26.50 प्रतिशत टूटकर 1565.30 रुपये पर आया, एनडीटीवी में 4.99 और अडाणी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 19:52 IST

Adani Group shares 2023: बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1565.30 रुपये पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है

Open in App
ठळक मुद्देसमूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा।अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े।एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडाणी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई।

मुंबईः अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी।

हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1565.30 रुपये पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6.13 फीसदी की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडाणी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।” 

टॅग्स :गौतम अडानीशेयर बाजारNIFTनिफ्टीAdani Enterprisesshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित