लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह श्रीलंका के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है: अधिकारी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 11:08 IST

Open in App

कोलंबो, 26 अक्टूबर कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने और चलाने के लिए श्रीलंका के साथ एक समझौता करने वाला अडाणी समूह अब वहां नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है।

श्रीलंका सरकार के सीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह निवेश पवन ऊर्जा क्षेत्र में किया जा सकता है।

यह टिप्पणी अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से भेंट के एक दिन बाद आई।

सूत्रों ने बताया कि एक निजी यात्रा पर श्रीलंका आए अडाणी ने राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की, हालांकि उन्होंने बैठक का कोई ब्यौरा नहीं दिया।

सीईबी के उपाध्यक्ष नलिंदा इलंगाकून ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अडाणी समूह ने कल श्रीलंका के पवन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशी।’’

इलांगकून ने कहा कि अडाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को उत्तर पूर्वी जिले मन्नार का दौरा किया और वहां पवन ऊर्जा फार्म का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि गौतम अडाणी और 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका वायु सेना के हेलीकॉप्टर से मन्नार की यात्रा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम