लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह ने तीन हवाई अड्डों के विकास के लिए एएआई के साथ कंसेशन समझौता किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी अडाणी समूह ने मंगलवार को गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों के प्रबंधन, संचालन और विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ समझौते पर दस्तखत किए।

कंसेशन समझौते के तहत एक कंपनी को सरकार या किसी दूसरी कंपनी के स्वामित्व वाले कारोबार के संचालन का अधिकार तय समय के लिए और तय शर्तों के साथ मिलता है।

एएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कंसेशियनर को 19 जनवरी 2021 से 180 दिनों के भीतर गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।’’

केंद्र ने फरवरी 2019 को देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों- लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी का निजीकरण किया था।

एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए अडानी समूह ने 50 वर्षों तक इन सभी के संचालन का अधिकार हासिल किया था।

एएआई ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में लखनऊ, अहमदाबाद और मंगलुरु हवाई अड्डे अडाणी को सौंपें थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?