लाइव न्यूज़ :

अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई ने चित्रकूट में 50 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र चालू किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. की अनुषंगी इकाई अडाणी सोलर एनर्जी चित्रकूट वन लि. ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 50 मेगावाट क्षमता का सौर बिजली संयंत्र चालू किया है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एईजीएल) ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि संयंत्र का उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के साथ 25 साल के लिये बिजली खरीद समझौता है। यह समझौता 3.07 रुपये प्रति यूनिट की दर पर किया गया है।

इसके साथ एजीईएल की परिचालन वाली कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,520 मेगावाट हो गयी है। कंपनी ने 2025 तक 25,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है।

नये संयंत्र के चालू होने से कंपनी की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3,000 मेगावाट से अधिक हो गयी है।

कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 15,240 मेगावाट है। इसमें से 11,720 मेगावाट क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी