लाइव न्यूज़ :

भारत में डेटा सेंटर विकसित करने के लिये संयुक्त उपक्रम बनायेंगी अडाणी एंटरप्राइजेज, एजकॉनेक्स

By भाषा | Updated: February 23, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी अडाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को कहा कि उसने देश भर में डेटा केंद्र विकसित करने और संचालित करने के लिये अमेरिका की कंपनी एजकॉनेक्स के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने का करार किया है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा कि यह समझौता उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डीसी डेवलपमेंट चेन्नई और एजकॉनेक्स की सहयोगी कंपनी एजकॉनेक्स यूरोप के बीच हुआ है।

संयुक्त उपक्रम का लक्ष्य अगले एक दशक में एक जीडब्ल्यू डेटा केंद्र क्षमता विकसित करना है।

संयुक्त उपक्रम अडाणीकॉनेक्स जेवी भारत में हाइपरस्केल डेटा सेंटर का नेटवर्क तैयार करने पर ध्यान देगी। इसकी शुरुआत चेन्नई, नवी मुंबई, नोएडा, विशाखापत्तनम और हैदराबाद के बाजारों से की जायेगी।

दोनों कंपनियों ने कहा कि इन स्थानों पर विकास और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि कंपनियों ने निवेश के आंकड़ों की जानकारी नहीं दी।

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि भारत में अभी डेटा सब्सक्राइब करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है। ऐसे में क्लाउड, कंटेट, नेटवर्क, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), 5जी, कृत्रिम मेधा (एआई) और उपक्रमों की जरूरतों को पूरा करने के लिये देश में डेटा केंद्र बुनियादी आवश्यकता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?