लाइव न्यूज़ :

अडाणी एंटरप्राइजेज का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 10.39 प्रतिशत घटकर 343.17 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 3, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी अडाणी एंटरप्राइजेज का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10.39 प्रतिशत घटकर 343.17 करोड़ रुपये रह गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 382.98 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

गौतम अडाणी की अगुवाई वाली कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 11,787.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,075.32 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 11,303.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,635.16 करोड़ रुपये था।

अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने बयान में कहा कि सौर विनिर्माण कारोबार की बिक्री बढ़ने की वजह से तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय छह प्रतिशत बढ़कर 11,788 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। तिमाही के दौरान कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और उधार समाप्त करने के प्रावधानों से पूर्व का लाभ (ईबीआईडीटीए) छह प्रतिशत बढ़कर 939 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ककहा, ‘‘संकट के साल में अडाणी एंटरप्राइजेज ने आमदनी और ईबीआईडीटीए में बढ़ोतरी दर्ज की है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की जुझारू क्षमता को दर्शाता है। साथ ही यह देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए हमारे भरोसे और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?