लाइव न्यूज़ :

अडाणी एंटरप्राइजेज का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 10.39 प्रतिशत घटकर 343.17 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी अडाणी एंटरप्राइजेज का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10.39 प्रतिशत घटकर 343.17 करोड़ रुपये रह गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 382.98 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

गौतम अडाणी की अगुवाई वाली कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 11,787.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,075.32 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 11,303.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,635.16 करोड़ रुपये था।

अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने बयान में कहा कि सौर विनिर्माण कारोबार की बिक्री बढ़ने की वजह से तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय छह प्रतिशत बढ़कर 11,788 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। तिमाही के दौरान कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और उधार समाप्त करने के प्रावधानों से पूर्व का लाभ (ईबीआईडीटीए) छह प्रतिशत बढ़कर 939 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ककहा, ‘‘संकट के साल में अडाणी एंटरप्राइजेज ने आमदनी और ईबीआईडीटीए में बढ़ोतरी दर्ज की है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की जुझारू क्षमता को दर्शाता है। साथ ही यह देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए हमारे भरोसे और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।’’

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसने मेंगलुरु, लखनऊ और हवाईअड्डों का परिचालन प्रबंधन और विकास अपने हाथ में लिया। कंपनी ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान सालाना आधार पर शेयरधारकों के लिए मूल्य में 105 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस