लाइव न्यूज़ :

एसीटीएल 2022 तक जम्मू-कश्मीर के पहले माल ढुलाई टर्मिनल का निर्माण करेगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 31 जुलाई एसोसिएटेड कंटेनर टर्मिनल्स लिमिटेड (एसीटीएल) ने शनिवार को कहा कि वह 2022 तक जम्मू-कश्मीर के पहले माल ढुलाई टर्मिनल का निर्माण करेगी और इसके लिए सांबा में काम चल रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि माल ढुलाई टर्मिनल का निर्माण 33.125 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा। यह जमीन राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडको) द्वारा एसीटीएल को आवंटित की गई है।

उसने कहा कि इसके लिए एक विशेष कंपनी(एसपीवी) एसीटीएल सांबा प्राइवेट लि. भी बना ली गई है।

कंपनी ने कहा कि इस टर्मिनल केंद्र के निर्माण से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई और भंडारण सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

एसीटीएल ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?