लाइव न्यूज़ :

ACME Solar Share Price Today: एक्मे सोलर का शेयर लुढ़का, 13 प्रतिशत से अधिक गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 14:59 IST

ACME Solar Share Price Today: अक्षय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 289 रुपये से 13 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 10.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 259 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

Open in App

ACME Solar Share Price Today: अक्षय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 289 रुपये से 13 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 10.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 259 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 11.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 255 रुपये पर आ गया। एनएसई पर अक्षय ऊर्जा कंपनी का शेयर 13.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 251 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,358.55 करोड़ रुपये रहा। एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.75 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 275 रुपये से 289 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। गुरुग्राम स्थित कंपनी का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 2,395 करोड़ रुपये के नए शेयर और 505 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। एक्मे सोलर होल्डिंग्स का इरादा नए निर्गम से प्राप्त 1,795 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करने का है। इसका एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम