लाइव न्यूज़ :

एसीएमई ने ओमान में वहां की कंपनी के साथ स्वच्छ हाइड्रोजन, अमोनिया कारखाना लगाने किया समझौता

By भाषा | Updated: March 23, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सौर बिजली उत्पादक कंपनी एसीएमई ने मंगलवार को कहा कि उसने ओमान के दुकम में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से शुद्ध हाइड्रोजन और अमोनिया के उत्पादन के लिये कारखाना लगाने को लेकर पश्चिम एशियाई देश की कंपनी ततवीर के साथ समझौता किया है। इस परियोजना में कुल 2.5 अरब डॉलर का निवेश अनुमानित है।

एसीएमई ने एक बयान में कहा, ‘‘ दूकम में विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास के लिये ओमानी कंपनी (द ओमान कंपनी फॉर द डेवलपमेंट ऑफ द स्पेशल एकोनॉमिक जोन (ततवीर) और एसीएमई समूह (एसीएमई) ने आठ मार्च 2021 को सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता ओमान के दूकम में हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादन के लिये है।’’

ततवीर के चेयरमैन राशिद अल बालुशी और एसीएमई के चेयरमैन मनोज के उपाध्याय ने सहमति पत्र पर दस्तखत किये।

बयान के अनुसार इस एमओयू का मकसद नवीकरणीय ऊर्जा से हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया का उत्पादन कर एक बेहतर दुनिया बनाने में योगदान करना है। इस पहल के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र के साथ-साथ परिवहन और विनिर्माण क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाना है।

एसीएमई ने पायलट परियोजना के तहत राजस्थान में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया क्षेत्र में पहल की है। यह परियोजना फिलहाल निर्माणधीन है और अप्रैल 2021 से परिचालन में आएगी।

ततवीर और एसीएमई ने दुकम क्षेत्र में प्रतिदिन 2200 टन हरित अमोनिया के उत्पादन के लिये इकाई लगाने को लेकर भूखंड चिन्हित किया है। इसमें कुल 2.5 अरब डॉलर का निवेश अनुमानित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम