लाइव न्यूज़ :

एसीसी का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 569 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि जून 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़कर 569.45 करोड़ रुपये हो गया, जिसकी मुख्य वजह निचला तुलनातमक आधार, बिक्री में वृद्धि और कम लागत है।

कंपनी ने शेयर बाजार को एक रपट में यह सूचना दी।

कंपनी का वित्तीय वर्ष जनवरी-दिसंबर है। इसने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 270.95 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

एसीसी स्विट्जरलैंड की होलसिम समूह (पहले लाफार्जहोलसिम) की सहायक कंपनी है। कंपनी ने तिमाही के दौरान परिचालन से 3,884.94 करोड़ रुपये का राजस्व दिखाया है।एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी के 2,602.24 करोड़ रुपये के राजस्व से 49.29 प्रतिशत अधिक है।

एसीसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्रीधर बालकृष्णन ने कहा, "इस तिमाही में एसीसी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आपूर्ति श्रृंखला दक्षता और लागत कम करने पर मजबूती से ध्यान देने के साथ, कंपनी मजबूत और अधिक लचीला बनकर उभरी है। विभिन्न स्थलों पर वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम परियोजनाएं सही तरह से आगे बढ़ रही हैं।"

जून 2021 तिमाही में कंपनी का कुल व्यय जून 2020 तिमाही के 2,252.62 करोड़ रुपए की

तुलना में 40.97 प्रतिशत बढ़कर 3,175.47 करोड़ रुपए हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?