लाइव न्यूज़ :

डिफॉल्टरों के खातों का ब्यौरा बैंकों को देगा आयकर विभाग, माल्या-मोदी को देखते हुए उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: June 27, 2019 07:58 IST

विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों के देश से भागने के मामलों को देखते हुए इस कमद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह अनुरोध गृह मंत्रालय, पुलिस, सीबीआई, सीमा शुल्क विभाग, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों से किया जाता है.

Open in App

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ निगरानी के नोटिस (एलओसी) जारी करने का सीधे अनुरोध करने का अधिकार दिया है जो जानबूझकर कर्ज नहीं चुका रहे हैं और जिनके देश से भागने की आशंका है. विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों के देश से भागने के मामलों को देखते हुए इस कमद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह अनुरोध गृह मंत्रालय, पुलिस, सीबीआई, सीमा शुल्क विभाग, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों से किया जाता है. गृह मंत्रालय ने किसी संदिग्ध व्यक्ति के देश से भागने के शक की स्थिति में गंभीर कपट जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को भी एलओसी का निवेदन करने का अधिकार दे दिया है.

मंत्रालय ने हाल ही में दो परिपत्र जारी कर सरकारी बैंकों के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक या मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एसएफआईओ को जानबूझकर कर्ज भुगतान में चूक करने वाले किसी भी व्यक्ति के देश से भागने का शक होने की स्थिति में एलओसी का निवेदन करने का अधिकार दे दिया है.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी बैंकों के सीएमडी और सीईओ अब यह अधिकार मिलने के बाद गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीमा शुल्क विभाग, आयकर विभाग, राजस्व सतर्कता निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों तथा पुलिस से किसी व्यक्ति के खिलाफ एलओसी जारी करने अनुरोध कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि यदि सरकारी बैंक यया एसएफआईओ को ऐसा शक हो कि कर्ज में चूक करने वाला व्यक्ति देश छोड़कर भाग सकता है तो वे इस अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पहले ऐसा करने का अधिकार सिर्फ जांच एजेंसियों के पास था.

टॅग्स :आयकर विभागबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें