लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई रिपोर्ट, राजकोषीय घाटे का लक्ष्य पाने में मिली सफलता

By भाषा | Updated: May 31, 2018 21:49 IST

वर्ष के दौरान उसका राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.53 प्रतिशत रहा।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: साल 2017-18 में सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। वर्ष के दौरान उसका राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.53 प्रतिशत रहा। यह आंकड़ा वर्ष के संशोधित अनुमान के अनुरूप ही है। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य वित्त वर्ष में राजस्व घाटा भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.65 प्रतिशत रहा।

वहीं वास्तविक आंकड़ों में राजकोषीय घाटा 5.91 लाख करोड़ रुपये यानी बजटीय अनुमान का 99.5% रहा। सरकार ने फरवरी में पेश बजट में 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटे के बजट अनुमान को संशोधित करते हुये 3.5% कर दिया था जो पहले 3.2% था।सरकार ने 2018-19 के बजट में राजकोषीय घाटे का अनुमान घटाकर जीडीपी का 3.3% पर लाने का लक्ष्य रखा है।

सीजीए द्वारा आज शाम जारी आंकड़ों के अनुसार सरकार का कुल व्यय 21,42,667 करोड़ रुपये यानी मूल रूप से रखी गई योजना का 96.6% रहा। इस दौरान सरकार की कुल प्राप्तियां बजटीय अनुमान का 95.6% यानी 15,51,004 करोड़ रुपये रहीं। आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में राजस्व घाटा बजटीय अनुमान का 101% यानी 4.43 लाख करोड़ रुपये रहा।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम