लाइव न्यूज़ :

लागत में वृद्धि का असर कम करने के लिये दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं एसी कंपनियां

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च एयर कंडिशनर (एसी) विनिर्माता कंपनियां लागत में वृद्धि के असर से दाम बढ़ाने वाली हैं और दाम पांच से आठ प्रतिशत तक ऊपर जा सकते हैं।

वोल्टास, डायकिन, एलजी, पैनासोनिक, हायर, ब्लू स्टार और सैमसंग जैसी कंपनियां दाम बढ़ने पर भी गर्मी के मौसम में मांग तेज रहने की उम्मीद कर रही हैं। महामारी को देखते हुए कई कंपनियों ने इस बार अपने उत्पादों में स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़़ी कुछ अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ी हैं।

कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिये बिना अतिरिक्त लागत के मासिक किस्तों में भुगतान (ईएमआई) और कैशबैक जैसी योजनाएं पेश कर रही हैं।

दायकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कंवलजीत जावा ने पीटीआई भाषा से कहा कि धातु और कंप्रेसर आदि के दाम बढ़े हैं। इनका मुख्यत: आयात किया जाता है। ऐसे में एयरकंडिशन के दाम में तीन से पांच प्रतिशत की वृद्धि संभव है।

पैनासोनिक इंडिया एंड साउथ एशिया के अध्यक्ष एवं सीईओ मनीष शर्मा ने कहा कि एसी के दामों में छह से आठ प्रतिशत जबकि फ्रिज के दाम में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।

वोल्टास के एमडी एवं सीईओ प्रदीप बख्शी ने भी कहा कि लागत बढ़ने से दाम बढ़ाना अपरिहार्य हो गया है।

ब्ल्यू स्टार के एमडी बी त्यागराजन ने कहा कि उनकी कंपनी अप्रैल से एसी के दाम तीन प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। ब्ल्यू स्टार ने जनवरी में भी एसी के दाम में पांच से आठ प्रतिशत की वृद्धि की थी।

हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रैगंजा ने करीब आठ प्रतिशत की वृद्धि की बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें