लाइव न्यूज़ :

अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने मोबिक्विक में दो करोड़ डॉलर में हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वेल्थ फंड अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने ई-वॉलेट कंपनी मोबिक्विक में करीब दो करोड़ डॉलर (150 करोड़ रुपए) में कुछ हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ कंपनी का मूल्य बढ़कर 70 करोड़ डॉलर हो गया।

कंपनी अपना आईपीओ पेश करने वाली है।

कंपनी इस साल मार्च में विवादों में छायी हुई थी। गुरुग्राम की इस कंपनी के करीब एक करोड़ ग्राहकों के निजी डेटा हैकरों ने कथित रूप से चुरा लिए थे।

मोबिक्विक द्वारा कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) को दी गयी सूचना के मुताबिक अबु धाबी इन्वेस्टमेंट फंड अथॉरिटी के इस निवेश के साथ कंपनी का मूल्य बढ़कर 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,193 करोड़ रुपए) हो गया।

इस साल मार्च से कंपनी ने 235 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

निवेश बैंकिंग के सूत्रों के मुताबिक कंपनी 1,200 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की दिशा में काम कर रही है। यह प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस साल सितंबर तक बाजार में आ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?