लाइव न्यूज़ :

CBI को मिली बड़ी सफलता, भगोड़ा बिजनेसमैन विनय मित्तल का इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण

By भाषा | Updated: October 16, 2018 20:02 IST

सीबीआई ने कॉरपोरेशन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के आग्रह पर 2014 और 2016 में मित्तल के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली और गाजियाबाद की अदालतों में मित्तल के खिलाफ सात आरोपपत्र दाखिल किए थे। इसके बाद मित्तल देश से भाग गया।

Open in App

बैंक धोखाधड़ी के सात मामलों में भगोड़े उद्योगपति विनय मित्तल का प्रत्यर्पण इंडोनेशिया से भारत किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार (16 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। मित्तल का नाम प्रमुख भगोड़े आर्थिक अपराधियों की सरकारी सूची में शामिल है। इस सूची में विजय माल्या, नितिन संदेसारा, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और जतिन मेहता सरीखे भगोड़े आर्थिक अपराधियों के नाम हैं।

सीबीआई ने कॉरपोरेशन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के आग्रह पर 2014 और 2016 में मित्तल के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली और गाजियाबाद की अदालतों में मित्तल के खिलाफ सात आरोपपत्र दाखिल किए थे। इसके बाद मित्तल देश से भाग गया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने मित्तल को भगोड़ा घोषित कर दिया। एजेंसी उसके खिलाफ एक ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि गहन खोज के बाद मित्तल इंडोनेशिया के बाली में अपने परिवार के साथ मिला।

उन्होंने बताया कि इंडोनेशियाई प्रशासन ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर मित्तल को जनवरी 2017 में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि हाल में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने उद्योगपति के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। इसके बाद, उसे इस माह भारत भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि भारत पहुंचने के बाद मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके प्रत्यर्पण के बाद सीबीआई ने 46 लाख रूपये की बैंक धोखेधड़ी के मामले में बहरीन से मोहम्मद यह्या के प्रत्यर्पण में कामयाबी मिली।

टॅग्स :इंडोनेशियासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित