वर्ष 2020-21 सत्र में चीन को करीब 22 लाख कपास गांठों का निर्यात हुआ
By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:33 IST2021-07-29T20:33:41+5:302021-07-29T20:33:41+5:30

वर्ष 2020-21 सत्र में चीन को करीब 22 लाख कपास गांठों का निर्यात हुआ
नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत ने मौजूदा कपास सत्र 2020-21 के दौरान कुल 54.83 लाख गांठ कपास का निर्यात किया जिसमें 21.97 लाख गांठ चीन को निर्यात किया है। बृहस्पतिवार को संसद को यह जानकारी दी गई।
कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने कहा कि भारत से चीन को कपास और धागे का निर्यात कोविड-19 महामारी से नहीं रुका । उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के बाद चीन भारत से कपास का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है।
वर्ष 2020-21 के दौरान सूती धागे के निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि कुल 98 करोड़ किलोग्राम धागे निर्यात में से 27.5 करोड़ किलोग्राम सूती धागा चीन को गया ।
चीन भारत से सूत का सबसे बड़ा आयातक है।
उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा कपास सत्र 2020-21 (अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021) के दौरान अप्रैल 2021 तक 54.83 लाख गांठ के कुल निर्यात में से 21.97 लाख गांठ कपास, भारत से चीन को निर्यात किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।