लाइव न्यूज़ :

ई-श्रम पोर्टल पर अबतक करीब 1.66 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर श्रम मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनाये गए ई-श्रम पोर्टल पर अबतक करीब 1.66 करोड़ श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को मुंबई में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड वितरित किए। उन्होंने इस दौरान व्यक्तिगत रूप से 10 श्रमिकों को कार्ड सौंपे, जो अब देश में कहीं भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इसके अलावा यादव ने कोविड-19 से अपनी जान गंवाने वाले 11 श्रमिकों के आश्रितों को ईएएसआई कोविड-19 राहत योजना के लिए स्वीकृति पत्र भी दिए। साथ ही असंगठित क्षेत्र के 10 श्रमिकों को अटल बीमित व्यक्ति कल्याण राहत योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

मंत्रालय ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर अबतक करीब 1.66 करोड़ असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है और यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़ा देश का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

मंत्रालय के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है।

इसमें निर्माण, परिधान विनिर्माण, मछली पकड़ना, फुटकर विक्रय, घरेलू काम, कृषि और संबद्ध वर्ग, परिवहन क्षेत्र आदि के असंगठित श्रमिक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?