लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट के संस्थापकों की भूमिका पर मतभेदों के कारण विलय योजना छोड़ी थी: रिलायंस

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसने कुछ महीने पहले ज़ी एंटरटेनमेंट के साथ अपनी मीडिया संपत्तियों के विलय का प्रस्ताव रखा था लेकिन संस्थापकों की हिस्सेदारी को लेकर मतभेदों के उसने इस प्रस्ताव को छोड़ दिया था।

अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस की तरफ से यह बयान जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सबसे बड़ी शेयरधारक इनवेस्को के बयान के बाद आया है।

रिलायंस ने एक बयान में कहा, ‘‘फरवरी/मार्च 2021 में इनवेस्को ने हमारे प्रतिनिधियों और जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक एवं प्रवर्तक परिवार के सदस्य पुनीत गोयनका के बीच सीधे चर्चा की व्यवस्था करने में रिलायंस की सहायता की थी।’’

उसने कहा, ‘‘हमने ज़ी एंटरटेनमेंट और अपनी सभी संपत्तियों के उचित मूल्यांकन पर ज़ी के साथ अपनी मीडिया संपत्तियों के विलय के लिए एक व्यापक प्रस्ताव रखा था।’’

रिलायंस गोयनका सहित मौजूदा प्रबंधन को बनाए रखना चाहती थी, जिसे हटाने की मांग ज़ी एंटरटेन्मेंट की सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को ने की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, ‘‘हम हमेशा निवेश करने वाली कंपनियों के मौजूदा प्रबंधन को जारी रखने का प्रयास करता है और उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करते हैं। प्रस्ताव में गोयनका को प्रबंध निदेशक के रूप में जारी रखना और गोयनका समेत प्रबंधन को इसॉप जारी करना शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम