अमेरिका टैरिफ असर, चांदी 8000 और सोना 3300 रुपये मजबूत?, चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किग्रा और सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2026 20:17 IST2026-02-23T20:16:42+5:302026-02-23T20:17:35+5:30
US tariff: चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

file photo
नई दिल्लीः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के शुल्क के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
इंदौर में सोने, चांदी के भाव में वृद्धि
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 5700 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।
त्योहारों पर हवाई किराये में बढ़ोतरी के मुद्दे पर गौर कर रहा नागर विमानन मंत्रालयः केंद्र
केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि हवाई किरायों और संबद्ध शुल्कों में निजी एयरलाइन कंपनियों के स्तर पर मनमाने ढंग से किए जाने वाले बदलावों पर लगाम लगाने के मुद्दे को लेकर नागर विमानन मंत्रालय सक्रियता से विचार कर रहा है। याचिका में उठाए गए मुद्दे को अदालत ने 'बहुत गंभीर चिंता' का विषय बताते हुए केंद्र को निर्णय प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।
एफएसएसएआई ने राज्यों से त्योहार के दौरान खाद्य उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने को कहा
होली त्योहार से पहले खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों से निगरानी बढ़ाने और दूध उत्पादों और खाद्य तेल में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। राज्य खाद्य आयुक्तों को लिखे पत्र में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि आगामी होली त्योहार के दौरान मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और दूध एवं दुग्ध उत्पादों (जैसे घी, खोआ, पनीर, आदि) और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।