लाइव न्यूज़ :

एएआई ने हवाईअड्डों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिये एनटीपीसी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाईअड्डों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिये बृहस्पतिवार को एनटीपीसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एनटीपीसी की अनुषंगी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिये एएआई के हवाईअड्डों पर नि:शुल्क पर्याप्त भूखंड व छत पर जगह उपलब्ध कराई जायेगी।

एएआई भारत में 100 से अधिक हवाईअड्डों का प्रबंधन करता है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, मंगलुरू और लखनऊ हवाईअड्डों का प्रबंधन निजी कंपनियों के पास है।

एएआई ने कहा, ‘‘एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम शुरुआती चरण में तमिलनाडु और राजस्थान के हवाईअड्डों पर परियोजनाएं लगायेंगी। तमिलनाडु और राजस्थान के हवाईअड्डों को पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित बनाने के लिये क्रमश: 55 मेगावाट और आठ मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं की जरूरत होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम