लाइव न्यूज़ :

हवाईअड्डों के निजीकरण के खिलाफ AAI का कर्माचारी संघ आज जंतर-मंतर पर करेगा विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 09:00 IST

मंच ने पिछले हफ्ते प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह को एक नोटिस भेजकर निजीकरण के विरोध में 28 नवंबर और पांच दिसंबर को जंतर-मंतर से संसद तक जूलूस निकालने की जानकारी दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में करीब 17,000 कर्मचारी काम करते हैं.मंच ने आरोप लगाया कि सरकार ने लाभ कमाने वाले दर्जनभर से ज्यादा हवाईअड्डों के निजीकरण का 'एकतरफा' फैसला किया है.

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विभिन्न कर्मचारी संगठन और संघों का एक संयुक्त मंच हवाईअड्डों के निजीकरण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन करेगा. पिछले साल सरकार ने लोक-निजी भागीदारी मॉडल पर लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मेंगलुरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी हवाईअड्डों का परिचालन, प्रबंधन और विकास करने का निर्णय किया था.

मंच ने आरोप लगाया कि सरकार ने लाभ कमाने वाले दर्जनभर से ज्यादा हवाईअड्डों के निजीकरण का 'एकतरफा' फैसला किया है. यह निर्णय न तो जनहित में है और न ही इन हवाईअड्डों का प्रबंधन बेहतर करने के हित में है. प्राधिकरण देशभर में 120 हवाईअड्डों का संचालन करता है.

प्राधिकरण में करीब 17,000 कर्मचारी काम करते हैं. प्राधिकरण के कर्मचारी संगठनों और संघों ने हाल ही में यह मंच बनाया है ताकि प्राधिकरण और उसके कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके. इस संयुक्त मंच में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कर्मचारी संगठन, भारतीय विमानपत्तन अधिकारी संघ और भारतीय हवाईअड्डा कामगार संगठन शामिल हैं.

मंच ने पिछले हफ्ते प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह को एक नोटिस भेजकर निजीकरण के विरोध में 28 नवंबर और पांच दिसंबर को जंतर-मंतर से संसद तक जूलूस निकालने की जानकारी दी थी.

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?