लाइव न्यूज़ :

आधार के ‘डेटा वॉल्ट’ की अवधारणा भ्रामक, उद्देश्य को चोट पहुंचाने वाली : शर्मा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और आधार की संस्थापक टीम के वरिष्ठ सदस्य आर एस शर्मा ने बुधवार को निजता को लेकर आशंकाओं के चलते भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा लगाए गए कुछ अंकुशों की आलोचना की है।

यूआईडीएआई के पहले महानिदेशक रहे शर्मा ने कहा कि ‘डेटा वॉल्ट’ की अवधारणा भ्रामक है, जो आधार के उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

शर्मा ने यूआईडीएआई द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आधार अधिनियम कहता है कि आधार की जानकारी सुरक्षित रूप से रखी जानी चाहिए। आधार संख्या एक पहचान नहीं है। यह (डेटा वॉल्ट) नोटों पर सभी नंबरों को किसी सुरक्षित तिजोरी में रखने जैसा है। यानी इन नंबरों का खुलासा नहीं किया जा सकता। यह एक भ्रामक तरीका है। एक बार जब आप एक गलत नींव से शुरुआत करते हैं तो आगे सब कुछ गलत होता जाता है।’’

यूआईडीएआई ने हाल ही में आधार डेटा वॉल्ट की एक अवधारणा पेश की है जो अधिकृत एजेंसियों द्वारा एकत्र किए गए सभी आधार नंबरों के लिए एक केंद्रीकृत भंडारण के रूप में काम करेगा।

शर्मा ने कहा कि यूआईडीएआई यह अवधारणा लेकर आया है कि आधार को प्रकाशित नहीं किया जाएगा, जो पूरी तरह से भ्रामक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि यह मेरा आधार है। व्यक्तिगत संख्या सरकार की नहीं होती। मैं इसे प्रकाशित कर सकता हूं। कोई मुझे कैसे बता सकता है कि अगर मैं अपनी आधार संख्या प्रकाशित की, तो आपको जेल हो जाएगी। यह एक और भ्रम है जो होने लगा है।’’

उन्होंने कहा कि निजता के नाम पर आपको उद्देश्य को समाप्त नहीं करना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि उच्चतम के फैसले ने निजता की उचित अपेक्षाओं को परिभाषित किया है। इस फैसले के बाद बाद एक संशोधन किया गया है, जो पहचान साबित करने के लिए आधार के स्वैच्छिक उपयोग की अनुमति देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख