लाइव न्यूज़ :

गोंडा, वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद में आधार सेवा केंद्र शुरू

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, वाराणसी, सहारनपुर और मुरादाबाद में आधार सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इस अवसर पर चंद्रशेखर ने कहा कि विभिन्न सामाजिक कल्याण लाभों के लिए आधार कार्ड के उपयोग के जरिए केंद्र सरकार की लगभग 313 योजनाओं को अधिसूचित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें पीएम-किसान, पीएम आवास योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम, पीडीएस (आधार के सत्‍यापन के जरिये उसी प्रकार लाभ पहुंचाने) जैसे विभिन्न सामाजिक योजनाएं शामिल हैं।

आधार कार्ड ने जन धन योजना और मोबाइल (जेएएम ट्रिनिटी) के साथ मिलकर वित्तीय समावेश में तेजी लाने के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया है।

मंत्री ने आगे कहा कि राजमार्गों, हवाई अड्डों और हवाई संपर्क के साथ बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण उत्तर प्रदेश निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या