लाइव न्यूज़ :

एक तिहाई कर्मचारी अपने नेतृत्व से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:32 IST

Open in App

मुंबई 25 सितंबर कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया में बदल रहे काम करने के तरीके के बीच एक रिपोर्ट में पाया गया कि एक-तिहाई कर्मचारी अपने शीर्ष नेतृत्व या अधिकारियों से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते हैं। महामारी के बीच कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच बातचीत में गिरावट से संपर्क में कमी आई है।

ओसी टान्नर की '2022 ग्लोबल कल्चर रिपोर्ट' के अनुसार हर तीन में से एक कर्मचारी खुद अपने शीर्ष अधिकारियों या नेतृत्व से अलग महसूस करता है, जिससे एकांत और अकेलेपन की भावनाओं बढ़ती है।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि 61 प्रतिशत कर्मचारी अपने कार्यस्थल में अधिकांश नए दोस्त बनाते हैं और कार्यालय में उनका सामाजिक समूह उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

वही लगभग 45 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि काम पर नियमित रूप से बातचीत करने वाले व्यक्तियों की संख्या में पिछले एक साल में काफी कमी आई है। जबकि 57 प्रतिशत ने कहा कि अब वे सामाजिक गतिविधियों में कम ही शामिल हैं।

ओसी टान्नर द्वारा जारी यह रिपोर्ट भारत में 5,500 से अधिक कर्मचारियों समेत दुनिया भर के 21 देशों के 38,000 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों, मानव संसाधन और अन्य अधिकारियों से एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?