लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर वेतन मुद्दे को लेकर स्पाइसजेट के कर्मचारियों का एक वर्ग हड़ताल पर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों का एक वर्ग सोमवार को वेतन कटौती तथा उसके अनियमित वितरण को लेकर हड़ताल पर चला गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्पाइसजेट के चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने पिछले महीने पीटीआई-भाषा से कहा था कि कर्मचारियों को उनके पूरे वेतन का भुगतान समय पर किया जहा रहा है और वेतन से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

इससे पहले तीन सितंबर को एयरलाइन के सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी इसी मुद्दे को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि, प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद वे उसी दिन काम पर लौट आए थे।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एयरलाइन के विमानन रखरखाव विभाग में काम करने वाली दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 के बाहर हड़ताल पर चले गए।

कर्मचारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं जिनपर ‘‘हमारा बकाया वेतन दो’, ‘कोई वेतन नहीं कोई काम नहीं’ जैसे नारे लिखे हुए थे।

इस बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर कुछ कर्मचारियों के साथ यह मुद्दा था। इसे सुलझा लिया गया है और कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट की उड़ानों का परिचालन सामान्य तरीके से हो रहे है।

वित्त वर्ष 2019-20 में स्पाइसजेट को 934.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 2020-21 में एयरलाइन को 998.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?